हथुआ: हथुआ के रेपुरा में दवा दुकानदार के अपहरण के प्रयास में 4 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
हथुआ थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में एक युवक को कथित तौर पर जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण करने के प्रयास में पीड़ित दवा दुकानदार सफी आलम के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. जिसमें पीड़ित सफी आलम ने आवेदन में बताया कि वह आरोपियों को नहीं जानते हैं और आशंका जताई कि किसी साजिश के तहत उनका अपहरण कर हत्या करने की योजना थी।