मुज़फ्फरनगर: प्रेमिका के सिर में गोली मारकर युवक ने किया सुसाइड, पुलिस ने दी थी दबिश, भाग न सके तो उठाया ख़ौफ़नाक कदम
बुलंदशहर में प्रेमी-प्रेमिका ने पुलिस के सामने ही खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। यह जोड़ा पिछले 5 दिनों से फरार था और परिवार और पुलिस की नज़र से छिपा हुआ था। पुलिस को उनकी लोकेशन मिलने के बाद, मुज़फ्फरनगर के थाना छपार की टीम ने देर रात बुलंदशहर में घेराबंदी की। दोनों घर के अंदर छिप गए थे। जहां पर प्रिंस ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली फिर आत्महत्या कर ली।