मुज़फ्फरनगर: कपड़ों की फेरी वाले ने महिला को 4500 का चूना लगाया, नकली पायल के बहाने ठगी, आरोपी की करतूत कमरे में हुई कैद
चरथावल थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में कपड़े की फेरी करने वाले एक शातिर ठग ने महिला को ठगी का शिकार बना दिया। ठग गांव में कपड़ों की फेरी लगा रहा था। इस दौरान वह स्वास्थ्य विभाग में आशा के पद पर कार्यरत महिला के घर पहुंचा। वहां मौजूद महिलाओं को अपनी बातों में उलझाकर उसने चांदी की पायल के बहाने नकली पायल थमा दी और महिला से 4500 रुपये की नकदी ठगकर फरार हो गया।