मुज़फ्फरनगर: लापता नवोदय छात्र आर्यन तीन दिन बाद मेरठ से सुरक्षित मिला, पढ़ाई में मन ना लगने के कारण हुआ था फरार
थाना तितावी क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय का कक्षा 9 का छात्र आर्यन 21 सितंबर को लापता हो गया था जिस पर परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए बरामदेगी की मांग की थी वहीं पुलिस के द्वारा छात्र को मेरठ से बरामद कर लिया जिस पर छात्र ने बताया कि उसकी पढ़ाई में मन नहीं लगता है इसलिए वह विद्यालय की दीवार फांदकर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया।