मुज़फ्फरनगर: छात्राओं ने दो युवकों की जमकर पिटाई की, छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश का लगाया आरोप, वीडियो हुआ वायरल
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहिल्याबाई चौक पर गुरुवार को जमकर हंगामा हो गया। यहां दो छात्राओं ने दो युवकों की सरेआम पिटाई कर दी।छात्राओं का आरोप है कि इन युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की कोशिश की। यही नहीं, छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि युवकों ने उनका अपहरण करने का प्रयास किया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया