मुज़फ्फरनगर: 70 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार की काली करतूत, 5 साल की मासूम से छेड़छाड़ कर किया बलात्कार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
नई मंडी क्षेत्र की रहने वाली एक 5 साल की मासूम बच्ची पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकान मालिक, 70 वर्षीय महक सिंह, ने बच्ची को जबरदस्ती खींचकर उसकी पैंट उतारी और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। जिस पर परिजनों की शिकायत पर नई मंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है