कुमारखंड: कुमारखंड अंचल कार्यालय में जमीन से संबंधित जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित
कुमारखंड प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सीओ वैश्म में सोमवार को दोपहर एक बजे से दोपहर तीन बजे तक आम लोगों को जमीन से संबंधित मामले को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम सीओ ओम राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सीओ ने जन सुनवाई के दौरान जमीन से संबंधित करीब आधा दर्जन से अधिक मामले की जन सुनवाई कर मामले का निष्पादन किया।