अर्की: अर्की के शालाघाट में टीचर इलेवन ने होमगार्ड्स इलेवन को हराकर जीती मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता
Arki, Solan | Apr 5, 2024 अर्जुन खेल मैदान शालाघाट में बाघल प्रेस क्लब अर्की की ओर से आयोजित मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन मौके पर एसडीएम अर्की यादविंदर पॉल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलों के जरिए हमारे अंदर अनुशासन पनपता है। इसके अलावा खेल से शरीर भी स्वस्थ रहता है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला टीचर इलेवन ने होमगार्ड्स इलेवन को हराकर जीता।