बजाग: चांडा गांव में आंदोलन के बाद जनकल्याणकारी शिविर आयोजित, एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
Bajag, Dindori | Apr 7, 2026 डिंडौरी जिले के बजाग जनपद पंचायत के आदर्श ग्राम चांडा में आंदोलन के उपरांत जनकल्याणकारी शिविर मंगलवार दोपहर 12:00 से आयोजन किया गया जहां बजाग एसडीएम अक्षय डिगरसे ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । गौरतलब है की चांडा गांव में जन समस्याओं को लेकर आंदोलन किया गया ।