बहराइच: शहर में कोचिंग सेंटरों पर नगर मजिस्ट्रेट ने की छापेमारी, दो कोचिंग संस्थाओं में नहीं मिले सुरक्षा के कोई प्रबंध
लखनऊ के अलीगंज में लाइब्रेरी में हुई घटना के बाद बहराइच जिले में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट अग्नि शमन अधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी की। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि दो जगहों पर सुरक्षा मानक पूरे नहीं पाए गए हैं जिन पर कार्यवाह के निर्देश दिए गए हैं।