कवर्धा: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कवर्धा में प्रवेश के लिए लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों का हुआ चयन
15 मई को कवर्धा जन संपर्क विभाग से मिली जानकारी अनुसार स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल रानी दुर्गावती चौंक कवर्धा में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों की छंटनी के बाद पात्र आवेदनों का लॉटरी के माध्यम से 15 मई 2024 को विद्यालय सभाकक्ष में पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ चयन कार्य सफलतापूर्वक किया गया।