कवर्धा: अवैध शराब का परिवहन करने वाले 2 आरोपियों व 2 नाबालिगों को 27L महुआ शराब साथ पुलिस ने रणजीतपुर से हिरासत में लिया
मामला रणवीरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रणजीतपुर का है। जहा से रणवीरपुर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वाले दो आरोपी और 02 नाबालिग को रणवीर पुर पुलिस ने 27 लीटर महुआ शराब के साथ हिरासत में लिया है।वही दो आरोपी तेजेश्वर मिश्रा और रामकुमार पटेल को आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।नाबालिगों को सुधार गृह भेजा गया।