चेनारी: चेनारी-मल्हीपुर स्टेट हाईवे पर पावर हाउस के समीप ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 70 वर्षीय महिला की मौत, किशोर घायल
Chenari, Rohtas | Aug 29, 2026 घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक दोनों को जब्त कर थाने ले आई है।