एत्मादपुर: एत्मादपुर नगर पालिका में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने दी बधाई
Etmadpur, Agra | Mar 30, 2026 नगर पालिका एत्मादपुर में मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने सहभागिता की। उन्होंने नवमनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए नगर के विकास, स्वच्छता और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे।