हुलासगंज: हुलासगंज थाना पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस कप्तान अरबिंद प्रताप सिंह के अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ सख्ती बरते जाने के आदेश के आलोक में हुलासगंज थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग मामलों में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे मामले की जानकारी दी।