गोरखपुर: नाले में दफन मिला इंसानी शव, बाहर निकला हाथ तो गांव में मच गया हड़कंप, मर्डर के बाद शव दफनाने का शक
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर स्थित मसूदाबाद टोला में उस समय सनसनी फैल गई, जब चोरसिया नाले में एक अज्ञात क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना सामने आई। बताया जा रहा है कि शव को हत्या के बाद नाले किनारे दफनाने की कोशिश की गई थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जानवरों द्वारा शव को नोचे जाने के कारण शव का एक हाथ बाहर दिखाई देने लगा, जिसके बाद गुरुवार तड़के