ग्राम बुड़ार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 19 गांवों के ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं।
कोरिया जिले के ग्राम बुड़ार में जिलास्तरीय सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 19 गांवों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विभिन्न मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भईयालाल राजवाड़े ने प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना, नल-जल योजना, बिजली कनेक्शन, पेयजल, खाद एवं बीज जैसी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व संबंधी मामलों के अधिक आवेदन आने पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को भूमि विवादों, समस्याओं का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने स्वयं ग्रामीणों से आवेदन लेकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
@ChhattisgarhCMO @DPRchhattisgarh
#SushasanTihar2026 #सुशासन_तिहार_2026 #KoreaDistrict #CGKaSushasanTihar
#GoodGovernance
3 views | Korea, Chhattisgarh | Jun 5, 2026