जमुई: औरैया गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Jamui, Jamui | Jun 8, 2026 जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत औरैया गांव में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क क्रॉस कर रही परमेश्वर यादव की 65 वर्षीय पत्नी सुदमिया देवी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजन द्वारा सोमवार की दोपहर 2:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।