बांदा: सदर तहसील पहुंचकर प्राइवेट वाहन चालकों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया, समस्याओं पर किया जाए गौर
Banda, Banda | Dec 20, 2025 आल उत्तर प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बांदा सदर तहसील में प्राइवेट वाहन चालक पहुंचे। जहां इन्होंने अपनी कई समस्याओं को लेकर DM को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे संगठन के जिलाध्यक्ष मतोला प्रजापति ने बताया कि हमारे चालक जगह-जगह पर प्रताड़ित किए जाते हैं। जहां पुलिस प्रशासन के लोग प्रताड़ित करते है तो वहीं पब्लिक भी प्रताड़ित करती है।