शामली: स्वतंत्रता दिवस पर जलालाबाद में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, लोग देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आए
Shamli, Shamli | Aug 15, 2026 शनिवार को जलालाबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक व अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, सभासद, नगर पंचायत कर्मचारी व संभ्रांत नागरिक भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा देशभक्ति धुनों के बीच कस्बे के प्रमुख मार्गों व चौक—चौराहों से होकर गुजरी।