बहेड़ी: मोहम्मदपुर कार्यालय पर किसान नेताओं ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा, प्रीपेड मीटर हटाने की मांग की
बहेड़ी के मोहम्मदपुर बिजली घर स्थित कार्यालय पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के उत्तरप्रदेश /उत्तराखंड/तराई क्षेत्र के प्रदेश सचिव दानिश बाबा की अगुवाई में आज 21 अप्रैल को दिन में करीब ढाई बजे एक ज्ञापन दिया गया, इस ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं की बिना मर्ज़ी के स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं।