जमुई: कुंदर के पास नींद की झपकी से हुआ बाइक हादसा, एक युवक घायल
Jamui, Jamui | Apr 21, 2026 लखीसराय से बारात से लौटने के दौरान मंगलवार की सुबह 7 बजे के करीब कुंदर के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि चालक को अचानक नींद आ जाने के कारण संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल को उठाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।