नावकोठी: राधा देवी कन्या मिडिल स्कूल, नावकोठी से पंखा चोरी के आरोप में 3 व्यक्ति गिरफ्तार
नावकोठी की राधा देवी कन्या मध्य विद्यालय में 17 अगस्त को चोरी हुए पंखा मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके निशानदेही पर तीन पंखा भी बरामद कर लिया है। थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने तीनों को हिरासत में लेकर कोर्ट भेज दिया है।