भिंड नगर: भिंड कलेक्ट्रेट में कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई
भिण्ड कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर ने विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन पर ध्यान केंद्रित करते हुए लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की।