भिंड नगर: तेज रफ्तार ट्रक ने वायपास रोड पर बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत
भिंड के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बायपास रोड स्थित बंबा की पुलिया के पास सोमवार शाम करीब 4:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान संतोष के रूप में हुई है। हादसे में उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची