भिंड नगर: सर्किट हाउस बायपास रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, नगर पालिका प्रशासन ने बुलडोजर से जगह कराई मुक्त
भिंड के बायपास रोड पर सर्किट हाउस के सामने स्थाई अतिक्रमण कर बनाई गई झुग्गी-झोपड़ियों पर नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई की। सोमवार शाम करीब 4 बजे नगर पालिका की टीम ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम अखिलेश शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे लोगों को दो दिन का समय देते हुए जगह खाली करने के निर्देश दिए है