कोरांव: बढ़वारी में सड़क के किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोरांव थाना क्षेत्र के बढ़वारी गांव में सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह शौच के लिए जाते समय शव देखा, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।