आगर: जिला पंचायत सीईओ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, गंदगी पर भड़के, व्यवस्था सुधारने के निर्देश
आगर जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी ने सोमवार शाम 4 बजे जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का जायजा लेकर मरीजों और परिजनों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।सीईओ ने डिलीवरी वार्ड और एनआईसीयू का निरीक्षण करते हुए उपचार, भोजन और सुविधाओं की स्थिति जानी, साथ ही गर्भवती महिलाओं को बिना कारण रेफर न करने के निर्देश दिए