कांके: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो दिल्ली हुए रवाना, एनडीए की बैठक में होंगे शामिल
Kanke, Ranchi | Jun 5, 2024 दिल्ली में आज होने वाली NDA की बैठक में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो शामिल होंगे। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ गिरिडीह सीट से जीत हासिल करने वाले आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी भी दिल्ली गए।