जगदलपुर: पुलिस की सजगता से टली दुर्घटना: हाइवे पर जाम ट्रक को हटाकर यातायात पुलिस ने बचाई कई ज़िंदगियाँ
जगदलपुर,राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रिलायंस पेट्रोल पंप डिवाइडर कटिंग के पास रविवार की रात करीब 8 बजे एक लोडेड ट्रक अचानक खराब हो गया। ट्रक के पहिए पूरी तरह जाम हो जाने से उसका अधिकांश हिस्सा दोनों लेन पर फैल गया, जिससे तेज बारिश के बीच सड़क दुर्घटना की आशंका गंभीर हो गई थी। इसके बाद यातायात पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटाने का प्रयास किया।