बांका: बांका नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने सुविधाओं की मांग को लेकर उठाई आवाज, इंटक की बैठक में बना संगठन
Banka, Banka | Apr 10, 2026 बांका नगर परिषद के सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के तत्वावधान में कामगार सूचना सहायता केंद्र द्वारा बैठक आयोजित की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला इंटक अध्यक्ष विनय कुमार कापरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव और अमरपुर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र यादव मौजूद रहे ।