रावला: रावला-रोजड़ी रोड पर लूट के प्रयास के दौरान ग्रामीणों ने चार संदिग्धों को पकड़ा
रावला से रोजड़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर दिनदहाड़े लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कश्मीर सिंह पुत्र पहलवान सिंह, निवासी 9 PSD, रायसिख समाज बाइक से सोमवार को दोपहर 3:00 जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चार युवकों ने कथित रूप से उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटपाट करने का प्रयास किया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।