थाना खण्डासा क्षेत्र के मठिया गांव निवासी राजकुमार गुरुवार को दोपहर 12 बजे के आसपास बाइक से इनायतनगर की तरफ जा रहे थे। इनायतनगर - अमानीगंज मार्ग पर राजाराम का पुरवा गाशद्दीपुर लिंक मार्ग के पास तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में राजकुमार घायल हो गए। बेहोश हालत में घायल राजकुमार को स्थानीय लोगों ने सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया।