डौण्डीलोहारा: विश्व साइकिल दिवस पर डौंडीलोहारा पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिट इंडिया का दिया संदेश
डौंडीलोहारा पुलिस द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल रैली का शुभारंभ थाना परिसर डौंडीलोहारा से किया गया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंची