लालगंज: समौती नहर के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल, स्कूटी चालक को मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर
हलिया थाना क्षेत्र के हलिया ड्रमंडगंज मार्ग के समौती गांव के पास शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे बाइक तथा स्कूटी की जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को एंबुलेंस सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने स्कूटी चालक की गंभीर चोट देखते हुए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।