रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ सोने-चांदी के जेवरात हड़पने और वापस न करने के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छोटू खान उर्फ मोहम्मद हयात (निवासी ग्राम चौरा) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चांदी की पायल जब्त की है, जबकि दूसरे आरोपी भैयन कबाड़ी की तलाश जारी है। यह कार्रवाई एसपी डॉ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में की गई है। देखिए रीवा से हमारी यह विशेष रिपोर्ट।#RewaNews #MadhyaPradesh #SemariaPolice #TheftArrest #LocalNews #VindhyaNews #Virat24News #MPUpdates #रीवा_न्यूज़ #मध्य_प्रदेश #सेमरिया_पुलिस #विराट_24_न्यूज़