बुढ़नपुर: कप्तानगंज के रानीपुर बाजार में दो बाइक आपस में टकराईं, दो लोग घायल, एक कुत्ते की गई जान
आजमगढ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर बाजार में आज शनिवार को शाम 6 बजे दो बाइक आपस में टकरा गई जिसमें कुम्हवट गांव निवासी राजेश कुमार यादव व रानीपुर निवासी मातबर गंभीर रूप से घायल हो गये।इसी बीच एक पालतू कुत्ते की भी जान चली गई।घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा पर चल रहा है।