भीलवाड़ा: प्रताप नगर पुलिस और डीएसटी टीम ने चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश किया, मुख्य सरगना हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार
जिले में संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापनगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी रमेश गाडरी राजसमंद जिले के कुंवारिया थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है,जो युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे वारदातें करवाता था