भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, 19 अप्रैल को गूंजेंगी शहनाइयां
अक्षय तृतीया के अवसर पर वस्त्रनगरी में उत्साह का माहौल है। 19 अप्रैल को होने वाले अबूझ सावे को लेकर शहर के बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। आजाद चौक, सदर बाजार और सर्राफा बाजार में ग्रामीण व शहरी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। पंडित अशोक व्यास के अनुसार इस दिन बिना मुहूर्त सारे कार्य शुभ होंगे।