औरैया: दोहरे हत्याकांड में दोषियों को मिली सजा पर मृत अधिवक्ता के भाई अंशू चौबे ने कहा- दुर्दांत अपराधी को मिली सही सजा
बीती 15 मार्च 2020 को नरायनपुर मोहल्ले के पंचमुखी मंदिर पर अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी चचेरी बहन सुधा चौबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पर बुधवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया। मृतक के भाई अंशु चौबे ने कहा कि दुर्दांत अपराधी को जो सजा मिली है वह बिल्कुल सही है। कहा कि उसे तथा उसके परिवार को न्यायालय से न्याय की उम्मीद थी जो आज पूरी हुई।