Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

अररिया: बैरगाछी भंगिया पुल के समीप एक ट्रैक्टर नियंत्रण होकर एक 16 साल के बच्चे को कुचला हुई मौत #bairgachhi

Araria, Araria | Jul 22, 2020

MORE NEWS

अररिया एसपी का बड़ा एक्शन: 4 थानाध्यक्षों पर बड़ी कार्रवाई। जोगबनी थानाध्यक्ष को स्मैक तस्करों से साठगांठ के आरोप में निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है। बरदाहा और मदनपुर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, और कुआडी़ थानाध्यक्ष के द्वारा सर्विस कोड के उलंघन में निलंबित।

अररिया एसपी का बड़ा एक्शन: 4 थानाध्यक्षों पर बड़ी कार्रवाई। जोगबनी थानाध्यक्ष को स्मैक तस्करों से साठगांठ के आरोप में निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है। बरदाहा और मदनपुर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, और कुआडी़ थानाध्यक्ष के द्वारा सर्विस कोड के उलंघन में निलंबित।

Araria, Araria | Aug 7, 2026

अररिया जनता दरबार में 86 मामलों की सुनवाई, जिला पदाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

बिहार सरकार के सात निश्चय-3.0 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान–जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान कुल 86 मामलों की सुनवाई की गई। 

जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

जनता दरबार में नगर परिषद अररिया निवासी श्री मनीष कुमार झा एवं अन्य द्वारा आश्रम रोड के मुख्य मार्ग पर जलजमाव की समस्या, नाला निर्माण एवं सड़क की मरम्मत की मांग से संबंधित आवेदन दिया गया।

कुर्साकांटा निवासी राजेश कुमार राज एवं अन्य द्वारा ग्राम पंचायत राज लक्ष्मीपुर में बाढ़ के कारण जलभराव, मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित होने तथा कटाव से राहत दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।

फारबिसगंज निवासी सुदामा देवी ने बंदोबस्ती से प्राप्त भूमि का लगान निर्गत नहीं किए जाने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार फारबिसगंज निवासी नवीन कुमार एवं अन्य द्वारा नियोजित शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान का मामला जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा।

रानीगंज निवासी सुरेश प्रधान द्वारा अपनी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के संबंध में आवेदन दिया गया। वहीं अररिया निवासी उस्मान आलम ने रेलवे की 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भुगतान कराने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया।

जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए अधिकारियों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी, संवेदनशील एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को त्वरित न्याय और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ मिल सके।

अररिया जनता दरबार में 86 मामलों की सुनवाई, जिला पदाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश बिहार सरकार के सात निश्चय-3.0 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान–जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान कुल 86 मामलों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में नगर परिषद अररिया निवासी श्री मनीष कुमार झा एवं अन्य द्वारा आश्रम रोड के मुख्य मार्ग पर जलजमाव की समस्या, नाला निर्माण एवं सड़क की मरम्मत की मांग से संबंधित आवेदन दिया गया। कुर्साकांटा निवासी राजेश कुमार राज एवं अन्य द्वारा ग्राम पंचायत राज लक्ष्मीपुर में बाढ़ के कारण जलभराव, मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित होने तथा कटाव से राहत दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। फारबिसगंज निवासी सुदामा देवी ने बंदोबस्ती से प्राप्त भूमि का लगान निर्गत नहीं किए जाने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार फारबिसगंज निवासी नवीन कुमार एवं अन्य द्वारा नियोजित शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान का मामला जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा। रानीगंज निवासी सुरेश प्रधान द्वारा अपनी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के संबंध में आवेदन दिया गया। वहीं अररिया निवासी उस्मान आलम ने रेलवे की 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भुगतान कराने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए अधिकारियों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी, संवेदनशील एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को त्वरित न्याय और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ मिल सके।

Araria, Araria | Aug 7, 2026

अररिया एसपी का बड़ा एक्शन: 4 थानाध्यक्षों पर बड़ी कार्रवाई।

अररिया एसपी का बड़ा एक्शन: 4 थानाध्यक्षों पर बड़ी कार्रवाई।

Araria, Araria | Aug 7, 2026

'दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली...' Ethanol Blending, E20 Fuel मुद्दे पर Rahul Gandhi ने कार की टंकी खोल क्या कहा?

'दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली...' Ethanol Blending, E20 Fuel मुद्दे पर Rahul Gandhi ने कार की टंकी खोल क्या कहा?

Araria, Araria | Aug 7, 2026

अररिया में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलेगा सघन एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान

जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक चलाए जाने वाले सघन एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान की तैयारियों को लेकर समाहरणालय डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त, अररिया श्रीमती रोजी कुमारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संयुक्त कार्य समूह की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों से अभियान को गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ संचालित करने का आह्वान करते हुए कहा कि एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता, समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार तथा सामाजिक सहयोग ही संक्रमण की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे सही जानकारी अपनाएं, किसी भी प्रकार के भ्रम एवं भेदभाव से बचें तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

बैठक में अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया गया कि एचआईवी/एड्स के संबंध में व्यापक जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी, संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी, संक्रमण से जुड़े जोखिमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा एचआईवी एवं एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम, 2017 के प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव एवं गलत धारणाओं को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 

बैठक में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) द्वारा संचालित टोल फ्री हेल्पलाइन 1097 का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने निर्देश दिया गया। साथ ही लोगों को Break Free Self Assessment Tool के माध्यम से स्वयं जोखिम का आकलन (Self Assessment) करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा प्राप्त हो सके।

अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। पंचायती राज विभाग पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला परिषद सदस्यों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान संचालित करने, शिक्षा विभाग को विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच एचआईवी/एड्स विषय पर विशेष परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित कराने, आईसीडीएस को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पंजीकृत महिलाओं एवं समुदाय को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया तथा अन्य संचार माध्यमों के जरिए अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसी प्रकार महाविद्यालयों में युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने, जीविका को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं समुदाय के बीच जागरूकता फैलाने, स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य मेलों, विशेष शिविरों एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को एचआईवी जांच, परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसके अतिरिक्त जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पतालों तथा अन्य चिन्हित स्थानों पर होर्डिंग, बैनर एवं प्रचार सामग्री लगाकर अभियान को व्यापक बनाया जाएगा।

बैठक में यह भी बताया गया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में एचआईवी जांच की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध है। आम नागरिक आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में पहुंचकर गोपनीय एवं नि:शुल्क जांच और परामर्श सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

बैठक में डीआरडीए निदेशक श्री सौरभ सिन्हा सहित सभी सहयोगी विभाग यथा जीविका, माई भारत, स्वास्थ, शिक्षा, पंचायत राज के प्रतिनिधि, जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई अररिया से जड़े पदाधिकारी,  सीडीओ सह डीएसीओ,  डीपीएम, डीआईएस, अन्य उपस्थित थे।

अररिया में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलेगा सघन एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक चलाए जाने वाले सघन एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान की तैयारियों को लेकर समाहरणालय डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त, अररिया श्रीमती रोजी कुमारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संयुक्त कार्य समूह की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों से अभियान को गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ संचालित करने का आह्वान करते हुए कहा कि एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता, समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार तथा सामाजिक सहयोग ही संक्रमण की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे सही जानकारी अपनाएं, किसी भी प्रकार के भ्रम एवं भेदभाव से बचें तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। बैठक में अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया गया कि एचआईवी/एड्स के संबंध में व्यापक जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी, संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी, संक्रमण से जुड़े जोखिमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा एचआईवी एवं एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम, 2017 के प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव एवं गलत धारणाओं को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) द्वारा संचालित टोल फ्री हेल्पलाइन 1097 का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने निर्देश दिया गया। साथ ही लोगों को Break Free Self Assessment Tool के माध्यम से स्वयं जोखिम का आकलन (Self Assessment) करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा प्राप्त हो सके। अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। पंचायती राज विभाग पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला परिषद सदस्यों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान संचालित करने, शिक्षा विभाग को विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच एचआईवी/एड्स विषय पर विशेष परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित कराने, आईसीडीएस को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पंजीकृत महिलाओं एवं समुदाय को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया तथा अन्य संचार माध्यमों के जरिए अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार महाविद्यालयों में युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने, जीविका को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं समुदाय के बीच जागरूकता फैलाने, स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य मेलों, विशेष शिविरों एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को एचआईवी जांच, परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसके अतिरिक्त जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पतालों तथा अन्य चिन्हित स्थानों पर होर्डिंग, बैनर एवं प्रचार सामग्री लगाकर अभियान को व्यापक बनाया जाएगा। बैठक में यह भी बताया गया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में एचआईवी जांच की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध है। आम नागरिक आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में पहुंचकर गोपनीय एवं नि:शुल्क जांच और परामर्श सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। बैठक में डीआरडीए निदेशक श्री सौरभ सिन्हा सहित सभी सहयोगी विभाग यथा जीविका, माई भारत, स्वास्थ, शिक्षा, पंचायत राज के प्रतिनिधि, जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई अररिया से जड़े पदाधिकारी, सीडीओ सह डीएसीओ, डीपीएम, डीआईएस, अन्य उपस्थित थे।

Araria, Araria | Aug 7, 2026