अशोक नगर: नगेश्री गांव: ₹20 हजार उधार मांगने पर युवक ने 35 वर्षीय व्यक्ति के सिर पर लाठी से किया हमला
अशोकनगर जिले के नगेश्री उधार दिए रुपए मांगने पर एक युवक के सिर में लाठी मार दी जिससे वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नगेश्री गांव निवासी गणेश राम पुत्र जगराम सिंह यादव उम्र 35 वर्ष ने गांव के ही कल्लू ओझा को एक वर्ष पहले ₹20000 उधार दिए थे। शनिवार की शाम 7:30 बजे जब युवक ने कल्लू से उधार दिए रुपए वापस मांगे तो उसने पीछे से सिर में लाठी मार दी।