मेहदावल: पड़रिया में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी आय प्रमाण पत्र का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई
संतकबीरनगर। जिले के पौली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पडरिया निवासी अंजनी पत्नी मायाराम ने आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता और फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को शिकायती पत्र भेजकर जांच और न्याय की मांग की है। अंजनी का कहना है कि उनके गांव में निकली आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन किया था