➡️ GIZ जर्मन कोऑपरेशन के माध्यम से खुरई में इंडो जर्मन वर्कशॉप का आयोजन
उपसंचालक कृषि के प्रयासों एवं मार्गदर्शन से GIZ जर्मन कोऑपरेशन के माध्यम से खुरई में इंडो जर्मन वर्कशॉप का आयोजन दिनांक 16 जून 2026 से 18 जून 2026 तक किया जा रहा है। जिसमें जर्मनी से मिस्टर हेन्स क्लेन, कैमरॉन से मिस माइकल लाटा, कनाडा से मिस्टर जूलियन मेलार्ड, GIZ के दिल्ली, मध्य प्रदेश की टीम सहित अन्य डेलीगेट्स सम्मिलित हो रहे हैं।
वर्कशॉप के प्रथम दिवस 16 जून को खुरई अनुभाग के विकासखंड बीना के ग्राम गुलौआ में फील्ड विजिट का कार्यक्रम, तत्पश्चात खुरई में कृषि यंत्रों का लाइव डेमोंसट्रेशन कृषि यंत्र निर्माण इकाइयों का भ्रमण व खुरई विकासखंड के ग्राम बरोदिया नौनगिर में फार्मर इंटरेक्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। दिनांक 17 जून को सेशनवार कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन होगा जिसमें कृषि यंत्रीकरण, पारिस्थितिकी परिवर्तन, प्राकृतिक खेती फसल अवशेष प्रबंधन एवं जलवायु अनुकूल कृषि विषय पर सेशन आयोजित होंगे। इसके अलावा दूसरे देश के प्रतिनिधि व अन्य आगंतुक खुरई व आसपास की कृषि संबंधी गतिविधियों का अवलोकन करेंगे और कृषि गत समस्याओं के समाधान साथ ही भविष्य में क्षेत्र में वृद्धि के अवसर तलाशेंगे।
फील्ड विजिट कार्यक्रम में विदेश से आए साययंटिस्ट और किसानी के बीच वार्तालाप हुआ जिसमें जैविक खेती, कृषि यंत्रों का सूपर सीडर, जैविक कीटनाशक और बीयो गैस कई प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण, पारिस्थितिकी परिवर्तन, प्राकृतिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन एवं जलवायु अनुकूल कृषि से सम्बंधित विषयों पर चर्चा हुई। संगोष्ठी में बीना के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय, SADO खुरई राजू चौहान, AEO धीरेंद्र ठाकुर और अज़हर खान, ऋषि यादव, सचिन चतुर्वेदी RHEO राघव रामा गुप्ता, VFS और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026