सेन्हा: सेन्हा के खेतों में बारिश से लौट आई रौनक, किसान पूरे परिवार के साथ धान की रोपनी में जुटे, बेहतर पैदावार की जगी उम्मीद।
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे से प्रखंड के विभिन्न गांवों में धान की रोपनी का कार्य तेज़ी से शुरू हो गया। लगातार हुई अच्छी बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त पानी जमा हो गया है।