लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित शनिदेव मंदिर परिसर में वार्षिक उत्सव को लेकर तैयारी जोरों पर।
शहर के पुराने बाजार चितरंजन रोड स्थित शनि देव मंदिर परिसर में वार्षिक उत्सव मनाया जाने को लेकर मंदिर समिति के द्वारा तैयारी जोर-जोर से की जा रही है। मंदिर के पुजारी चंदन शर्मा के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष भादो मास में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाता है वार्षिक उत्सव को लेकर मंदिर परिसर को काफी भव्य और आकर्षक तरीके से सजावट की जा रही है।