लखीसराय: गांधी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का एडीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
जिला मुख्यालय परिसर स्थित गांधी मैदान में 2 सितंबर से जिला स्तरीय तीन दिवसीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता समारोह आयोजित की गई। तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का लखीसराय एडीएम सुधांशु शेखर, एसपी पंकज कुमार, उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।