लखीसराय: महिसोना सिमाना के समीप बाइक ने मारी बाइक को टक्कर,बाइक सवार महिला घायल, महिला दरोगा ने इलाज हेतु पहुंचाया अस्पताल
महिसोना सिमाना के समीप जमुई लखीसराय मुख्य सड़क पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला की पहचान जमुई जिला के इंदवे गांव निवासी रमेन्द्र शरण की 30 वर्षीय पत्नी अंजली सिन्हा के रूप में हुई।