लखीसराय: गोवर्धन बीघा मुसहरी के समीप बाइक सवार को टक्कर मारकर खेत में घुसी शराब लदी कार, एक की मौत व एक घायल
गोवर्धन बीघा मुसहरी के समीप एक शराब लदी लग्जरी वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मराते हुए सड़क किनारे बने गढ्ढे में पलट गया। जिसमें बाइक सवार कैथवाड़ा निवासी गीता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक मुकेश कुमार को भी चोटें आयी है।बता दें कि गीता सिंह अपने पोते के साथ हलसी सेठना की ओर आ रहे थे। तभी गोवर्धन बीघा के समीप लक्जरी वाहन ने टक्कर मार दी।