लखीसराय: जिले के किऊल शिव मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा मनाया गया 60वां स्थापना दिवस कार्यक्रम
किऊल शिव मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा 60वां स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत उपाध्यक्ष रोशन गुप्ता ने किया एवं बैठक का संचालन विहिप के जिला उपाध्यक्ष परशुराम कुमार एवं जिला मंत्री बंटी कुमार ने किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह रविंद्र कुमार भी मौजूद रहे।